Home News Business

जिला कलेक्टर ने छींछ के ब्रह्मा मन्दिर, विद्यालय व चिकित्सालय की देखी व्यवस्थाएं

जिला कलेक्टर ने छींछ के ब्रह्मा मन्दिर, विद्यालय व  चिकित्सालय की देखी व्यवस्थाएं
@HelloBanswara - -

Banswara January 19, 2019 - जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय, चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने छींछ स्थित ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन भी किए।

जिला कलक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलवासा प्रथम, छींछ अटल सेवा केन्द्र, बागीदौरा अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। बागीदौरा अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर सरकारी दवाइयों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया।

पोषाहार व्यवस्था में सुधार के निर्देश -
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलवासा प्रथम में निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने पोषाहार व्यवस्था को देखा। उन्होंने वहां रखे गए गेहूं को देखा। गेहूं की सफाई के उपरांत काम में लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रभारी व कूक-कम हेल्पर को पोषाहार व्यवस्था में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
अटल सेवा केन्द्र की देखी व्यवस्थाएं -
छींछ अटल सेवा केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला कलक्टर ने किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इसके उपरान्त छींच ब्रह्मा मन्दिर में जाकर दर्शन किए। मन्दिर के पुरातत्व वैभव की जानकारी ली। मन्दिर के पुजारी तुलसीराम ने जिला कलक्टर को मन्दिर में दर्शन करवाए तथा मन्दिर से जुड़ा इतिहास की जानकारी दी।
ब्रह्म सरोवर का बना रहे मौलिक स्वरूप -
ब्रह्मा मन्दिर के दर्शन के उपरान्त जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने मन्दिर के निकट स्थित मॉडल तालाब अंतर्गत चल रहे ब्रह्म सरोवर के सौन्दर्यीकरण कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि इस सरोवर का मौलिक स्वरूप बरकरार रहे। इस अवसर पर सरपंच गोविन्द दायमा, समाजसेवी आनन्दलाल गर्ग, कालुसिंह खेर, मानेंग डांगी, दिनेशचंद्र, मनोज भोई, मानेंग  चौहान, राजु भाई, कालु सिंह, भेरूलाल आदि मौजुद थे। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को छींछ से मलवास तक की क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करवाने हेतु ज्ञापन भी दिया।

मॉडल स्कूल कें विद्यार्थियों से की चर्चा -
छींछ स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने कक्षा दसवीं में पाठ भी पढ़ाया। इसके उपरांत विद्यालय की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया। प्रयोगशाला, कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके उपरांत राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं छींछ स्थित राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×