Home News Business

रात 10 बजे से सुबह 4.30 तक की रैकी, फिर उठाई बाइक

रात 10 बजे से सुबह 4.30 तक की रैकी, फिर उठाई बाइक
@HelloBanswara - -

रात 10 बजे से सुबह 4.30 तक की रैकी, फिर उठाई बाइक  डूंगरपुर-उदयपुर लिंक रोड पर स्थित शारदा नगर में भी शनिवार की रात चाेरी हुई। जहां चोरों ने न सिर्फ वारदात की बल्कि तसल्ली से पूरी कॉलोनी का मुआयना भी किया। चोरों का कॉलोनी में प्रवेश रात करीब 10 बजे से ही हो गया था, जो सुबह 4.30 मिनट पर दो बाइक चुराकर कॉलोनी से फरार हो गए। इतने समय तक रुकने के बाद भी पुलिस पकड़े नहीं जाना शहर में पुलिस गश्त की पोल खोल रही है। वारदात करने वाले 4 बदमाश थे, जो सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कॉलोनी निवासी कृष्णजीत सिंह ने बताया कि रात करीब 10 बजे कुछ बदमाश कॉलोनी में आए थे, संदिग्ध भी थे और सरिए चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। इस पर लोगों ने और गार्ड ने उन्हें भगा दिया। रात को ढ़ाई बजे के आसपास फिर 4 बदमाश कॉलोनी में आते हैं और सबसे पहले कॉलोनी में ही बने साईं मदिर में घुस जाते हैं। वहां उन्होंने क्या किया उसका पता नहीं, लेकिन वो करीब आधे पौन घंटे तक वहीं रहते हैं। जिसके बाद दो ग्रुप में अलग अलग बट जाते हैं। कृष्णजीत सिंह ने बताया कि पौने 3 बजे वो मेरे घर के गेट का ताला तोड़ते हैं और उसके बाद लोक लगी बाइक को नीचे उतारते हैं। कुछ आगे जाने के बाद बाइक का लोक तोड़ देते हैं।  

आगे एक और बाइक चुराई : कृष्णजीतसिंह ने बताया कि कुछ देर बाद आगे धनपाल भाई की बाइक चुराते हैं। लेकिन गार्ड के आने की भनक लगने पर वहीं रुक जाते हैं। उस दौरान गार्ड भी देखने पहुंचा, लेकिन वो समझा घर का ही कोई होगा इस कारण वो वापस चला गया। गार्ड के जाने के बाद वो वहां से बाइक चुरा लेते हैं। इसके बाद वो फिर से दूसरी गली में जाते हैं चाेरी के प्रयास में लेकिन वहां सफल नहीं हाेते। अंत बाइक को शुरू कर 4.37 मिनट पर कॉलोनी से बाहर निकलते हैं। यह पूरा घटनाक्रम मकानों और कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो चुका है।  तलवाड़ा में घर के पास लॉक कर रखी बाइक, लौटा तब तक हो गई चोरी 

शेयर करे

More news

Search
×