Home News Business

बामनिया ने माँ त्रिपुरा सुन्दरी का लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन फ़ार्म

बामनिया ने माँ त्रिपुरा सुन्दरी का लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन फ़ार्म
@HelloBanswara - -

Banswara November 16, 2018 - बांसवाडा विधानसभा सीट के लिए कोंग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह बामनिया ने आज सुबह 6 बजे माँ त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुवात की |  

बामनिया ने त्रिपुरा सुन्दरी परिसर में विराजमान महादेव का गन्ने के रस से अभिषेक किया साथ ही तलवाड़ा स्थित नंदीशाला में गौग्रास कर आज गौपाष्ट्मी के दिन से चुनावी रणनिति तय की |

बामनिया व समर्थक आज सुबह 10 बजे पुराना बस स्टेंड एकत्रित होंगे यंहा से रैली के रूप में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना दाखिला फार्म भरेंगे | इसके बाद जन सम्पर्क व चुनावी सभाओं का दौर जारी होगा | अर्जुन बामनिया के निकट राजनैतिक सम्बन्धी व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मंत्री अतीत गरासिया ने बताया कि जब बीती रात को केंद्रीय व प्रदेश आलाकमान ने अर्जुन बामनिया के नाम की घोषणा रिलीज की तब बामनिया अपने पैतृक गाँव मलवासा में थे | जन्हा से समर्थको के साथ बामनिया बांसवाडा आये साथ ही गांधी मूर्ति चौराहे पर जमकर आतिशबाजी के साथ ख़ुशी जाहिर कर पार्टी के इस निर्णय का स्वागत कर  धन्यवाद दिया |

शेयर करे

More news

Search
×