Home News Business

डेंगू दिवस पर आज जनजागरूकता के होंगे आयोजन

डेंगू दिवस पर आज जनजागरूकता के होंगे आयोजन
@HelloBanswara - -

Banswara May 16, 2019  - जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान डेंगू से बचाव एवं उसके उपचार के प्रति लोगों को जागृत करने और जनसहभागिता के लिए विभाग काम करेगा।  
 

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश शर्मा ने बताया कि 16 मई को लोगों में डेंगू के प्रति चेतना जागृत करने के लिए पूरे देशभर में डेंगू दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत जिले में आयोजन होगा। जिसमें विभाग की आशाएं, ग्राम स्वास्थ्य कार्यकर्ताएं, प्रसाविका सहित विभाग की होने वाली बैठकों के माध्यम से डेंगू जनित बीमारियों के कारण और उपचार के तरीकों को बताया जाएगा।  
शर्मा ने बताया कि डेंगू के प्रति सावधानियां बरतने के लिए भी चिकित्सा संस्थानों में आईईसी कॉर्नर भी स्थापित किए जाएंगे। जिसमें बीमारियों से संबंधित पम्पलैट, फ्लेक्स का प्रदर्शन भी होगा। चिकित्सा संस्थानों में मरीजों द्वारा प्रश्न उत्तर की चेक लिस्ट भी भरवाई जाएगी। चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ओर से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एन्टीलार्वा गतिविधियां भी की जाएगी।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×