Home News Business

अनिता कटारा लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, हिम्मत है तो चुनाव जीत कर दिखावें

अनिता कटारा लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव,  हिम्मत है तो चुनाव जीत कर दिखावें
@HelloBanswara - -

Sagwara November 13, 2018 - वागड की बेटी हूँ कार्यकर्ताओ की भावना और आदेश मेरे लोई सर्वोपरी है यह उदगार निवर्तमान सागवाड़ा  विधायक कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते व्यक्त किए।
 

सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी अलाकमान द्वारा अनिता कटारा को पार्टी उम्मीदवार नही बनाने को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं ने काफ़ी आक्रोश व्यक्त किए।

बैठक मेबकई पल ऐसे आए जिसमे कार्यकर्ता व पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल किशोर व्यास, सुनिल पण्ड्या, पंचायत समिति प्रधान रेखा रोत, तिलकनन्दनी शाह अपने आपको रोक नहीं सके और आसुंओ ओर रुंधे गले के बीच उन्होंने अनिता कटारा के साथ पार्टी अलाकमान द्वारा की गई नाइंसाफ़ी पर रोष व्यक्त किया।

पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने सागवाड़ा नगर मंडल के 25 वार्डो में अपने नीजि खर्च की घोषणा करते उन्होंने कटारा को निर्दलीय उम्मीदवार बनने का आग्रह किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र पण्ड्या ने सत्ता के दलालों द्वारा अनिता कटारा की टिकट कटवाने पर काफ़ी आक्रोश व्यक्त करते कहा कि अब अगर उनकी हिम्मत है तो चुनाव जीत कर दिखावें।

सुनिल पण्ड्या ने कहा कि अनिता कटारा के नेतृत्व में नगर पालिका, पंचायत व उपचुनाव में भाजपा ने लगातार विजय हांसिल की सागवाड़ा  क्षेत्र का विकास कराया फिर भी चंद लोगो के कहने पर उम्मीदवार बदल देना एक निंदनीय कृत्य है जिसे जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी। बैठक में 14 नवम्बर को निर्णय लेने पार्टी की विशाल बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में गोपाल माली, कन्हैयालाल मेहता, बदामीलाल मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष दशरथ खटिक, शैलेश पण्ड्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संचालन शैलेश भट्ट ने किया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×