Home News Business

दसवीं बोर्ड के बच्चों को विज्ञान विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा

दसवीं बोर्ड के बच्चों को विज्ञान विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा
@HelloBanswara - -

दसवीं बोर्ड के बच्चों को विज्ञान विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा (Classes for 10th class Student on Science)

विज्ञानभारती की ओर से आगामी 19 मार्च को दसवीं बोर्ड के बच्चों को विज्ञान विषय संबंधित विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिसमें परीक्षार्थियों को विज्ञान में अधिक से अधिक अंक किस तरह से हासिल किए जाएंगे और परीक्षा के दौरान किन किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है। 

 

अनंत जोशी ने बताया कि इसको लेकर विद्या निकेतन मंदारेश्वर में बैठक की गई थी। जिसमें वार्ताकार दिनेश त्रिवेदी ने जेसी बसु के जीवन को लेकर जानकारी दी। साथ ही अनंत जोशी ने वैज्ञानिक दृष्टिकाेण बढ़ाने के विभिन्न उपायों को लेकर बताया। 

 

बैठक में डॉ. दीपिका राव ने विज्ञान भारती के कार्यों से अवगत कराया। संयोजक लोकेंद्र सिंह ने बताया यह मार्गदर्शन शिविर विद्या निकेतन रातीतलाई में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। क्योंकि दसवीं के बच्चों को विशेष मार्गदर्शन की अावश्यकता है। इस मौके पर स्कूल के संस्थाप्रधान गोपालसिंह राव, अनिल भट्ट, कृष्णकांंत पाठक आदि मौजूद थे। 

शेयर करे

More Event

Search
×
;